कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर दक्षिण। किदवई नगर चौराहा के पास ट्रक मिस्त्री से लूट करने के तीन आरोपितों में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से चोरी की पांच बाइकें भी बरामद हुईं। सामने आया कि आरोपित नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी व लूट करते थे। कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई बाइक से ही मिस्त्री को लूटा था। लुटेरों की पहचान कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी मो. अरबाज और बगाही निवासी ई-रिक्शा चालक गौरव के रूप में हुई है। फरार आरोपित अमित उर्फ दद्दा किदवई नगर का रहने वाला है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मूलरूप से कानपुर देहात के सरवनखेड़ा के शेरूआ गांव निवासी ट्रक मिस्त्री नवनीत कुमार 28 दिसंबर की रात करीब 3 बजे एक ट्रक की मरम्मत कर घंटाघर से नौबस्ता जा रहा था। वह किदवई नगर चौराहे के पास खड़े होकर सवारी का इंतजा...