हापुड़, नवम्बर 19 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित एक ट्रक बॉडी बनाने के कारखाने से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कारखाने से चोरी किया गया माल भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव सबली के रहने वली अनीस सैफी का दिल्ली रोड पर ट्रक बॉडी बनाने का कारखाना है। वहां से एक शातिर चोर ट्रेलर संसपंशन का पार्ट चोरी करके ले गया। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस शातिर चोर की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार अपनी टीम के साथ आनंद विहार की टंकी के पास संदिग्ध लोगों व वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति कंधे पर बोरी लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी...