प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 16 -- गौरा। घने कोहरे का प्रभाव वाहनों के आवागमन पर पड़ रहा है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे कोहरे के बीच गिट्टी लादकर जा रहा एक ट्रक गौरा रेलवे स्टेशन मार्ग के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक और खलासी बाल बाल बच गए। बाद में गिट्टी हटाकर ट्रक को सड़क से हटाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...