लखीमपुरखीरी, फरवरी 15 -- ईसानगर के कटौली गांव के रहने वाले युवक की ट्रक पलटने से मौत हो गई है। युवक ट्रक चलाता है, जो शुक्रवार की रात ट्रक लेकर पीलीभीत बस्ती हाईवे पर खमरिया जा रहा था। भरेठा गांव के पास ट्रक पलट गया और नीचे दबकर ट्रक चलाकर जा रहे युवक की मौत हो गई। ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव के रहने वाले 35 वर्षीय मंजीत पुत्र कोमल प्रसाद ट्रक ड्राइवर था। शुक्रवार की रात वह खजुहा सेंटर से गन्ना भरकर खमरिया जा रहा था। बताया जाता है भरेठा गांव के पास ट्रक के सामने पशु आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक मंजीत उसी ट्रक के नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे लोगों के प्रयास के बाद जख्मी चालक को सीएचसी खमरिया ले गए। एसओ निर्मल तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी चालक को अस्पताल भेजवाया गया। अस्पता...