समस्तीपुर, जनवरी 10 -- कल्याणपुर। मद्य निषेध विभाग पटना के द्वारा मिली सूचना के आधार पर कल्याणपुर पुलिस की गस्ती टीम ने शुक्रवार की देर शाम विदेशी शराब लोड एक ट्रक को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोसिया पोखर से पश्चिम लदौरा सिंधियाही गांव के सीमान स्थित चौराहा के समीप पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जबकि पुलिस को देखते ही शराब के दर्जन भर धंधेबाज भागने में सफल रहा। पुलिस शराब लोड ट्रक को जब्त कर थाने ले आई। इस बाबत पुलिस ने बताया कि 404 कार्टून में करीब 3602 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है। इस मामले में हरियाणा के ट्रक चालक, ट्रक मालिक सहित कुल 10 शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराया गया है। छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा, दरोगा लालू प्रसाद मल्लाह, हरेंद्र तिवारी, शोभानंद सोरेन एवं यशवंत कुमार आदि प...