मैनपुरी, अप्रैल 13 -- थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे बाईपास पर ट्रक में रस्सा कस रहे युवक को कंटेनर ने साइड मार दी। जिससे युवक वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं एक अन्य घटना में बाइक फिसलने से दो लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम नगला सुम्मेर निवासी 20 वर्षी मनमोहन सिंह यादव पुत्र रामलखन सिंह यादव ट्रक पर कंडक्टरी करता था। शनिवार की रात वह थाना बेवर क्षेत्र के बाईपास के समीप अपने ट्रक में रस्सा कस रहा था। रात 11:30 बजे के लगभग एक कंटेनर ने उसके साइड मार दी। जिससे मनमोहन वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनमोहन की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बेवर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.