प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे बसावन गांव में ट्रक से सीमेंट उतारने के बाद तिरपाल बांध रहे मजदूर की ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की है। पूरे बसावन गांव में बुधवार शाम सीमेंट लेकर आया ट्रक चालक प्रयागराज के सोरांव भोगीसराय गांव निवासी 36 वर्षीय धर्मेंद्र पटेल को साथ ले आया था। धर्मेंद्र सीमेंट उतारने के बाद ट्रक पर तिरपाल बांधने के लिए ऊपर चढ़ा। तभी ऊपर से गुजरे विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों कर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ..

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...