झांसी, दिसम्बर 5 -- पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भीषण हादसा हुआ। ससुराल से आ रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अशोक नगर (मप्र) के गांव गहोरा का रहने वाला ऋषभ लोधी (34) बेटा बृजेश लोधी झांसी के मेडिकल कॉलेज के पास एक अस्पताल में प्राइवेट काम करता था। बीती रात वह अपने ससुराल शिवपुरी के पिछोर के नांद गांव गया था। देर रात वहां से वापस घर जा रहा था। जैसे ही सड़क पार करने लगा। तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहा ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह उछलकर दूर गिरा और ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। उसे...