फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे रूपसपुर के पास स्कूटी सवार दंपति को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना रसूलपुर के कोटला रोड गल्ला मंडी के समीप निवासी आकाश अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ स्कूटी से हाईवे स्थित बालाजी मंदिर पर दर्शनों के लिए आ रहा था। जब वह मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रूपसपुर के समीप पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉले...