मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र की भटौना पंचायत के गोपालपुर वार्ड सात में शनिवार की शाम ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में राकेश कुमार साह के पुत्र हिमांशु कुमार (5) की मौके पर मौत हो गई, जबकि राकेश कुमार आंशिक रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिहटा थाना क्षेत्र के चालक राजू कुमार को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गांव में बालू अनलोड करने के बाद ट्रक लौट रहा था। इसी दौरान गोपालपुर वार्ड सात में साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। सिर में अत्यधिक चोट लगने से हिमांशु ने मौके पर दम तोड़ दिया। मुखिया शिवपूजन सहनी ने बताया कि सड़क हादसे में पांच साल के मासूम की मौत हुई है। लोगों को समझा-बु...