हाथरस, जनवरी 16 -- हाथरस, संवाददाता। मथुरा-बरेली हाईवे पर गुरुवार तड़के गांव साथिनी के निकट एक ट्रक ने लोडर वाहन में टक्कर मार दी, जिसमें लोडर के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव सियपुर निवासी 42 वर्षीय चंद्रकेश पुत्र भगवानदास के रूप में हुई है। चंद्रकेश मैक्स पिकअप गाड़ी से एक रिश्तेदार के साथ वृंदावन से गाय लेकर लौट रहे थे। सुबह वापस लौटते समय उनकी गाड़ी की लाइट में खराबी आ गई। चंद्रकेश मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर गांव साथिनी के निकट गाड़ी से उतरकर सड़क पर खड़े होकर गाड़ी की लाइट ठीक कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 6:30 बजे घने कोहरे में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने हादसे की जा...