बुलंदशहर, जनवरी 28 -- गुलावठी। बुलंदशहर मार्ग पर ग्राम मिट्ठेपुर के निकट एक ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम नयाबाँस निवासी मोहित कुमार पुत्र कर्मवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र हरमन गुलावठी से ई रिक्शा में बैठकर गाँव नयाबाँस जा रहा था। रास्ते में ग्राम मिटठेपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में उसके बेटे के सिर में गहरी चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उसके पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हि...