औरैया, जनवरी 9 -- अछल्दा, संवाददाता। ग्राम पैंतुआ की ओर जा रहा एक ट्रक शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे खड़े बिजली के दो पोलों से टकराकर खेत में पलट गया। हादसे में बड़ा नुकसान होने से बाल-बाल बचा। ट्रक चालक को ग्रामीणों ने बाहर निकाला, जिसके बाद वह मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार पैंतुआ निवासी बबलू पुत्र रामदास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे डाक पार्सल का ट्रक लेकर अपने गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक शराब के नशे में था और गांव से पूर्व भाग में स्थित बिजली के दो पोलों में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पोल टूटकर गिर गए। कुछ मीटर की दूरी पर ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसा होने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को ट्रक से बाहर निकाला। बाहर निकलते ही चालक ट्रक छोड़कर गांव की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.