बक्सर, जनवरी 8 -- ब्रह्मपुर नगर पंचायत के मुख्य बाजार में गुरूवार को घटी घटना बाजार में बड़े वाहनों के परिचालन से प्रतिदिन बढ़ रही समस्या फोटो संख्या- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। ब्रह्मपुर प्रखंड मुख्यालय से ब्रह्मपुर चौरास्ता जाने वाली सड़क पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। हैरानी की बात यह है कि समस्या को दूर करने के लिए प्रखंड या नगर प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सड़क पर जाम लगने का नतीजा है कि गुरूवार को ब्रह्मपुर नगर पंचायत के मुख्य बाजार में साइड देने के क्रम में एक ट्रक ने बिजली के खंभे में ठोकर मार दिया। संयोग अच्छा था कि ट्रक की गति धीमी थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। छोटे-बड़े वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से राष्ट्रीय राजमार्ग-922 तक पहुंचने का सबसे सुलभ मार्ग कोरानसराय-ब्रह्मपुर पथ है। चूंकि, दिन के ...