इटावा औरैया, फरवरी 4 -- ऊसराहार। किशनी-बिधूना मार्ग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर करीब 200 मीटर तक घसीट दिया। इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार शाम करीब पांच बजे पुरैला गांव निवासी 25 वर्षीय अनुज उर्फ लालू अपनी चचेरी बहनों प्रिया पुत्री अशोक कुमार और जूली पुत्री सतीश चंद्र के साथ बाइक से कस्बा में लगने वाले बुध बाजार में खरीदारी करने जा रहा था। इसी दौरान कस्बा के बिधूना रोड पर ऊसराहार तिराहे से लगभग 500 मीटर पहले किशनी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए गलत दिशा से आकर बाइक में जोरदार टक्कर...