मिर्जापुर, जनवरी 12 -- ड्रमंडगंज। मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी में रविवार दोपहर ट्रक ने बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक में फंसे बाइक सवार को तीन सौ मीटर दूर घसीटता चला गया, जिससे व्यवसायी की मौत हो गई। भागते समय दो किमी दूर जाकर दूसरे ट्रक में टक्कर मारते हुए डिवाइडर में टकरा गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के सैम्भा गांव निवासी 40 वर्षीय संजय सिंह कुशवाहा कपड़ा व्यवसायी थे। वह मध्य प्रदेश के हनुमना में कपड़ा पहुंचाने बाइक से गए थे। दोपहर हनुमना से वापस लौट रहे थे। जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से मक्का लादकर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद बाइक सहित व्यवसायी ट्रक में फंस...