झांसी, फरवरी 7 -- ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ का रौंदा, मौत झांसी-कानपुर एनएच पर हुआ भीषण हादसा परिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी फोटो नंबर 5 बृजेंद्र राजपूत फाइल फोटो। झांसी, संवाददाता बड़ागांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर डायमंड सीमेंट फैक्ट्ररी के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बड़ागांव के गांव लिधौरा निवासी ब़ृजेंद्र राजपूत (52) खेती-किसानी करते थे। बीती देर रात वह बाजार से सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर हाइवे पर सीमेंट फैक्ट्ररी के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड् गए। वहीं ब़ृजेंद्र ट्रक की...