हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- सरीला, संवाददाता। जरिया थानाक्षेत्र के झबरा-जिटकरी मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जालौन जनपद निवासी बाइक सवार परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पहिए के नीचे कुचलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जालौन जनपद के थाना आटा क्षेत्र के ग्राम परासन भड़राडेरा निवासी रामदीन ने बताया कि वह किसान हैं। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे वह 50 वर्षीय पत्नी रामरती और बहू के साथ बाइक से जमौड़ी डांडा स्थित ससुराल सास के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने निकला था। जैसे ही वे लोग झबराझ्रजिटकरी मार्ग पर पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी पत्नी रामरती सड़क पर जा गिरी और अनियंत्रित ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर से निकल ...