गाजीपुर, फरवरी 23 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के एकडंगवा गांव के पास सोमवार की दोपहर में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई। जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब दोनों युवक आईटीआई का फॉर्म भरने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बड़ौदा निवासी 17 वर्षीय रोबिन राम पुत्र राजेंद्र राम अपने मित्र जितेंद्र कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम सागापाली आईटीआई का फार्म भरने जा रहा था। सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे कठवामोड़-कासिमाबाद मार्ग पर स्थित एकडंगवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोबिन राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे जितेंद्र कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.