जमशेदपुर, जनवरी 16 -- एनएच-33 पर भिलाई पहाड़ी के पास गुरुवार रात टुसू मेले से 50 लोगों को लेकर तुरियाबेड़ा लौट रहे 407 मिनी ट्रक ने पार्सल वैन में टक्कर मार दी और डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में छह साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एमजीएम थाना की पुलिस ने घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास ने बिना एंबुलेंस का इंतजार किए पेट्रोलिंग वाहनों से घायलों को अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद छह वर्षीय विनीता मुड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। एमजीएम अस्पताल में भी घायलों की भीड़ देखने को मिली। विनीता के पिता लखन मुड़िया ने बताया कि वे लोग तुरियाबेड़ा के रहने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.