बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- बलरामपुर,संवाददाता। बलरामपुर-उतरौला मुख्य मार्ग पर कोतवाली नगर क्षेत्र के कांदभारी के पास बुधवार की देर रात शहर से दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर उतरौला जा रहे दो बाइकों पर सवार छह लोगों को सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बहराइच व दूसरे का ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। महराजगंज थाना क्षेत्र के मुडाडीह गांव के 24 वर्षीय संजय वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा, 22 वर्षीय संतोष मौर्य, 17 वर्षीय सीताराम मौर्य पुत्रगण मिट्ठू लाल मौर्य व 21 वर्षीय अंकित मौर्य पुत्र राधेश्याम मौर्य, 22 वर्षीय ओरिंदर कुमार पुत्र अरुण वर्मा,व 21 वर्षीय दिनेश मौर्य पुत्र निरबहू म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.