बिजनौर, फरवरी 7 -- चांदपुर-धनौरा मार्ग स्थित बागड़पुर के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। शनिवार सुबह 6:00 बजे चांदपुर धनौरा मार्ग स्थित बागड़पुर के पास धनौरा से चांदपुर की ओर आ रहा ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर में भरा आलू सड़क पर बिखर गए और ट्रैक्टर आगे से पूरी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने से जिला अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी कलवा सैनी घायल हो गया। कलवा सैनी धनौरा से चांदपुर अपने ट्रैक्टर ट्राली में आलू लादकर आ रहा था। सूचना मिलते ही चौधरी वीर सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और कलवा के परिजनों को सूचना दी। जहां घायल अवस्था मे...