हजारीबाग, जनवरी 31 -- चौपारण, प्रतिनिधि। जीटी रोड स्थित कमलवार के समीप में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर। ट्रैक्टर चालक सह मालिक संदीप यादव ( 35 ) पिता जिबलाल यादव की मौत हो गई। मृत्तक मयूरहंड प्रखण्ड के पेटादरी का रहने वाला है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई थी। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार संदीप कमलवार से बालू खाली करके वापस घर लौट रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने ट्रैक्टर के ट्रॉली में टक्कर मारी। टक्कर में चालक सड़क पर गिर गया। चालक को रौंदते हुए चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। इधर, हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृत्तक संदीप अपने पीछे एक लड़का व एक लड़की छोड़ चल बसे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.