बुलंदशहर, फरवरी 14 -- सलेमपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भात की रस्म अदाकर घर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मेरठ-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गए। ट्रैक्टर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकारपुर के गांव जटपुरा से कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भात की रस्म अदा करने के लिए शिकारपुर के अंबेडकर नगर गए थे। रात करीब 9 बजे वह अंबेडकर नगर से गांव जटपुरा लौट रहे थे। मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित मुकैरा गांव के पास बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर सवार जटपुरा निवासी शिमला (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.