बरेली, फरवरी 9 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। हाईवे किनारे सतुईया पट्टी गांव के पास सोमवार दोपहर डिवाइडर के बीच लगे पेड़ों में पानी दे रहे टोलकर्मी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। परमानन्द गंगवार (50) पुत्र रोशन लाल गंगवार निवासी गांव खिरका जगतपुर हाईवे के टोल प्लाजा पर कार्यरत थे। सोमवार को वह टैंकर से डिवाइडर के बीच लगे पौधों को पानी दे रहे थे। इस दौरान मीरगंज की ओर से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे परमानंद गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.