प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- सराय‌इनायत थानाक्षेत्र में कतवारुपुर गांव के सामने गुरुवार दोपहर अचानक धर्मकांटा की ओर मुड़े ट्रक ने जीटी रोड पर गुजर रही टेंपो को टक्कर मार दिया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। हंडिया के साहीपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव की 20 वर्षीय पुत्री शिवानी यादव शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। वह गुरुवार को अपने गांव जा रही थी। कतवारूपुर के पास धर्मकांटा की ओर मुड़ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दिया। टेंपो में सवार शिवानी को काफी आंतरिक चोटे आईं। अन्य सवारियों को भी हल्की चोटें आईं। शिवानी दर्द से कराह रही थी। ग्रामीण उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक भी हिरासत में लिया...