कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर, संवाददाता। सचेंडी में ट्रक की टक्कर के बाद सब्जी व्यापारी बाइक समेत पहिये में फंसकर 30 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। कानपुर देहात के रायपुर रनियां निवासी 44 वर्षीय राजा चकरपुर मंडी में सब्जी का व्यापार करते थे। परिवार में पत्नी माया, बेटा करन और तीन शादीशुदा बेटियां हैं। भतीजे सूरज ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे चाचा चकरपुर मंडी से बाइक से गांव आ रहे थे। रास्ते में रायपुर नदी पुल के पास भौंती की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी बाइक ट्रक के पहिये में फंस गई। इसके बाद चालक भागने के प्रयास में उन्हें भी काफी दूर तक घसीटता ले गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.