गिरडीह, फरवरी 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-पचंबा मुख्य सड़क पर वन विभाग कार्यालय के समीप गुरूवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। ट्रक ने स्कूल जा रहे एक शिक्षक की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर काफी जबरदस्त था। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि कार पर सवार शिक्षक बाल-बाल बच गये। जानकारी के अनुसार, जेएच 11 एएस 6524 नंबर की कार से शिक्षक मघैया टोला स्थित अपने विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक एनएल01के/2778 ने शिक्षक की कार में टक्कर मार दी। कार को ट्रक दाईं ओर से घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पचंबा थाना पुलिस पहुंची और मामले की तफ्तीश की। साथ ही क्षतिग्रस्त कार को सड़क से किनारे कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...