मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे बाईपास पर शनिवार तड़के ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ने से कार चला रहे बरेली निवासी जाबिर अली की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला एजाजनगर गोटिया जगतपुर निवासी जाबिर अली (35) पुत्र अब्दुल वहीद कारपेंटर का काम करता था। वह अपनी टैक्सी भी चलाता था। परिवार में पत्नी सीनम और दो बेटे अब्बास व आहद हैं। भाई ताहिर अली ने बताया कि शुक्रवार को चालक न आने के कारण जाबिर अली खुद कार लेकर दिल्ली में सवारियों को छोड़ने गया था। देर रात वहां से बरेली के भोजीपुरा थाने के जीराअवा निवासी इसरार (35) औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.