गाजीपुर, फरवरी 22 -- गाजीपुर (मरदह)। वाराणसी -गोरखपुर फोरलेन पर बिरनो थाना के सियारामपुर चट्टी के पास वाराणसी की तरफ जा रही कार में रविवार की सुबह पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे कार अनियन्त्रित होकर फोरलेन के रेलिग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी। कार सवार पति पत्नी पुत्र घायल हो गए । टक्कर मारने वाली ट्रक का चालक टक्कर मारने के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को समीप के अस्पताल भेजावाया। वहीं संबंधित चालक की तलाश शुरु किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...