पीलीभीत, नवम्बर 29 -- बीसलपुर। ईदगाह चौराहे पर रोड के किनारे खड़ी कार को अनियंत्रित गति से आ रहा ट्रक रौंदता हुआ ले गया। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरेली के रूहेलखंड यूनिवर्सिटी बारादरी निवासी देव प्रकाश ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह शाम को बीसलपुर से अपनी कार से बरेली जा रहा था। रास्ते में बरेली रोड पर जीओ पंप के आगे उसकी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। रोड से नीचे कार को घसीटते हुये खाई में जा गिरी। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...