रुडकी, नवम्बर 16 -- मंगलौर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में कुंभ मेले में तैनात सहायक अभियंता की कार को एक तेज रफ्तार लोडर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसा मंगलौर के कुरड़ी गांव के पास मुख्य मार्ग पर हुआ। कुंभ मेले में तैनात सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार उस समय अपने कार्य के सिलसिले में मंगलौर स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे थे। बैंक में काम निपटाने के बाद वह वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक पेट्रोल पंप के पास कट बंद होने के कारण उन्हें लिब्बरहेडी गांव के सामने वाले चौराहे से वापस लौटना था। अचानक उन्हें सामने से लोडर ट्रक तेज स्पीड में आता दिखा। कुरड़ी गांव के ...