सोनभद्र, फरवरी 9 -- चोपन/सोनभद्र। प्रीतनगर चोपन में नगर पंचायत द्वारा जनहित में लगाए गए आरओ वाटर प्लांट को तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आरओ प्लांट पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में पास में खड़ी एक कार का शीशा भी टूट गया, वहीं बगल में बनी बाउंड्री वॉल को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्र की। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत चोपन के अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने क्षति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। लोगों ने मांग की कि जब तक नुकसान की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.