कोडरमा, फरवरी 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति परिसर में एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर मोबाइल, सोने की चेन और नकदी छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित ट्रक चालक ने तिलैया थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में ट्रक चालक मुकेश कुमार सिंह (पिता - नरेश सिंह), निवासी ग्राम खैरोन, भानावरही, जिला हजारीबाग ने बताया है कि वे सरसों तेल लेकर बाजार समिति में माल खाली कराने पहुंचे थे। इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी से तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक उनके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने मोबाइल निकालकर आरोपियों की तस्वीर लेने की कोशिश की, तो युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया। साथ ही गले से सोने की चेन और जेब में रखी नकदी भी छीन ली। घटना के बाद पीड़ित ने थाने...