उरई, नवम्बर 10 -- उरई। शहर के पटेल नगर में किराए के मकान में रह रही ट्रक ड्राइवर की पत्नी ने डीजल डालकर खुद को जिंदा फूंक डाला। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी, पति ट्रक लेकर बाहर गया था। जबकि, दोनों बच्चे स्कूल गए थे। घटना की वजह के पीछे महिला का भाई मोबाइल पर किसी के द्वारा उसको परेशान किया जाना बताया गया है पर अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है। झांसी के इटौरा थाना गुरसरांय का मुकुंदी ट्रक चालक है। वह बच्चों को पढ़ाने के लिए 32 वर्षीय पत्नी सीमा, पुत्र ऋषभ व पुत्री जानवी के साथ पटेल नगर में राधेश्याम विश्वकर्मा के मकान में किराए पर रहता था। मुकुंदी ट्रक पर चला गया था। घर में पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.