हापुड़, नवम्बर 16 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित ट्रक-ट्रोला बनाने के एक कारखाने से पिछले चार-पांच दिनों से एक शातिर सामान चोरी कर ले जा रहा है। संदिग्ध चोर की गतिविधियां कारखाने में लगे सीसीटवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार को कारखाना संचालक मौके पर पहुंचा तो सीसीटीवी फुटेज देखकर दंग रह गया। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव सबली निवासी वसीम का दिल्ली रोड चमरी के सामने ट्रक-ट्रोला बनाने का कारखाना है। वसीम ने बताया कि उनके यहां पर ट्रोला बनाने के लिए काफी कीमती सामान कारखाने में रखे हैं। पिछले चार-पांच दिनों से एक युवक कारखाने में दबे पांव आता है और कुछ ना कुछ सामान चोरी कर ले जाता है। पहले तो कारखाने में काम करने वाले कर्मचारियों पर शक हो रहा था। जिसके बाद कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक ...