चंदौली, जनवरी 1 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर बीते बुधवार की देर रात ट्रक टेलर से स्कार्पियो टकरा गया। इससे स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वही इसका चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य लोग बाल बाल बच गये। घटना के बाद चौराहे पर आवागमन घंटेभर बाधित रहा। पुलिस क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को किनारे खड़ी कराकर आवागमन सुचारू कराकर अगली कार्रवाई में जुट गई। जौनपुर निवासी राहुल सिंह का स्कार्पियो लेकर उनका रिश्तेदार 30 वर्षीय वैभव सिंह किसी काम से पीडीडीयू नगर गया था और बीते बुधवार की देर रात वापस लौटने लगा। वह जैसे ही पड़ाव चौराहे पर पहुंचा कि रामनगर से आ रहे ट्रक ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतना जोरदार रहा कि स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वैभव सिंह घायल हो गया हालांकि...