बरेली, फरवरी 4 -- बरेली, विधि संवाददाता । चोरी के ट्रक के इंजन नंबर, चेचिस नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर फर्जी कागजात बनाकर बेचने वाले गैंग के उत्तराखंड के सदस्य की जमानत अर्जी फास्ट ट्रैक प्रथम राघवेंद्र मणि की कोर्ट ने खारिज दी। एडीजीसी क्राइम संतोष श्रीवास्तव ने बताया की एसटीएफ और हाफिजगंज पुलिस ने 22 मई 2024 को चोरी के तीन ट्रकों के साथ मुजाहिद, शाकिर, शराफत और अंजुम को गिरफ्तार किया था। चारों ने बताया कि उसके गैंग का लीडर नवाब वारसी उर्फ गुड्डू है। गैंग के उत्तराखण्ड निवासी सदस्य इम्तियाज खां और शकील और सीबीगंज के शाकिर खां के साथ मिलकर चोरी के ट्रको के फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर चेचिस नंबर बनाकर आरटीओ आफिस के दलालो से फर्जी कागजात तैयार कराकर ट्रकों को बेचते हैं। गैंग के सदस्य शकील निवासी वार्ड 18 सरौरी कला, पुलभट्टा उधम सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.