मिर्जापुर, जनवरी 6 -- लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के पास सोमवार की रात मारपीट और लूट का मामला प्रकाश में आया। ट्रक चालक ने बाइक सवारों पर मारपीट कर लूट का आरोप लगाया। पुलिस की जांच में लूट का मामला फर्जी पाया गया। बाइक सवारों ने मारपीट की थी। लालगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सोमवार को लालगंज के महुलरिया गांव निवासी शिवलाल अपने ट्रक पर भूसी लोड कर कोरांव जा रहे थे। बरडीहा के पास मार्ग सकरा होने के कारण वाहन पास करने की बात को लेकर पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों से कहासुनी हुई। बाइक सवारों ने शिवलाल को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी और मारपीट की। जिससे शिवलाल के सिर में चोट आई। पिटाई करने के बाद बाइक सवार भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ...