मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर बरदह गांव में बुधवार को ट्रक चालक और बाइक चालक के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद बाइक चालक के समर्थकों ने ट्रक चालक के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल ट्रक चालक ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि, घटना के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दो समुदायों के बीच तनाव फैलाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। समय रहते हस्तक्षेप किए जाने से किसी भी तरह की अप्रिय घटना टल गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.