भागलपुर, नवम्बर 17 -- बाईपास थाना क्षेत्र के फोरलेन सर्विस रोड खुटहा पुल के समीप रविवार दोपहर बाद ट्रक ने बाइक चालक को रौंद दिया और चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी रामस्वरूप रजक के पुत्र संजय कुमार (35) के रूप में हुई। घटना के बाद बाइक एवं मृतक बीच सड़क पर मुंह के बल पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को कब्जे में लेकर मायागंज अस्पताल भेज दिया और परिजनों को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक बाईपास थाने की ओर से आ रहा था, जबकि बाइक सवार सुल्तानगंज फोरलेन से बाईपास ढाबा सड़क की ओर मुड़ रहा था। ट्रक चालक रौंदते हुए निकल गया, देर शाम तक बाइक सड़क किनारे पड़ी रही। मृतक सुल्तानगंज से भागलपुर आ रहा था, ट्रक चालक रुकता तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.