भदोही, दिसम्बर 23 -- औराई, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भदोही औराई मार्ग स्थित उचेता गांव के पास मंगलवार को ट्रक चालक में बाइक सवारों को रौंदा दिया। इस दौरान एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी 58 वर्षीय राजेश दुबे और 35 वर्षीय राज कुमार दुबे के साथ बाइक से भदोही शहर आए थे। शहर के चौरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती परिवार की महिलाओं को भोजन देने के बाद दोनों लोग वापस घर जा रहे थे। उक्त गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक चालक में बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। जब तक आसपास के लोग पहुंचे तब तक ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बता...