बाराबंकी, जनवरी 22 -- बाराबंकी। सफदरगंज व असंद्रा थाना क्षेत्रों हुई दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सड़क किनारे खड़ा था अधेड़: सफदरगंज संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के बिकौली गांव निवासी अरविंद वर्मा (45) पुत्र विश्वनाथ वर्मा बुधवार की देर शाम गांव के पास ही अपनी बाग के किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उधर से गुजरे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कई राहगीर बाल-बाल बचे: हादसे में अधेड़ की मौत के बाद राहगीरों व स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ने के लिए पीछा क...