दरभंगा, दिसम्बर 29 -- दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर गत 27 दिसंबर की देर शाम स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने ट्रक चालक की पिटाई कर उससे 30 हजार रुपये छीन लिये। सूचना मिलते ही सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने भाग रही स्कॉर्पियो का पीछा कर मुजफ्फरपुर में उसे पकड़ लिया। स्कॉर्पियो पर सवार बदमाश कुहासे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले मे ट्रक चालक पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के लाखन टोला निवासी लक्ष्मण यादव ने बताया कि शनिवार की रात जयनगर से बालू बेचकर पटना लौट रहे थे। इस बीच फोरलेन पर यह घटना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...