मिर्जापुर, फरवरी 13 -- ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के अतरैला राजा स्थित शिव गुलाब टोल प्लाजा के कर्मियों ने गुरुवार को एक ट्रक चालक की पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित ट्रक चालकों ने टोल प्लाजा के पास ट्रक खड़ा कर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला बदायू के कुकुड़ी मुल्लापुर मुदनिया निवासी 30 वर्षीय श्याम बिहारी राजपूत ट्रक चालक हैं। वह हैदराबाद से चाकलेट लादकर पटना जा रहा था। सुबह लगभग नौ बजे लालगंज के अतरैला राजा स्थित शिव गुलाम टोल प्लाजा पर पहुंचा। चालक का आरोप हैकि जैसे ही टोल प्लाजा से ट्रक लेकर निकला। तभी टोल कर्मियों ने ओवरलोड का हवाला देते हुए कहासुनी करने लगे। इतने में अन्य टोल कर्मी आए गए। कर्मियों ने पिटाई करना शुरु कर दिया। मा...