कन्नौज, फरवरी 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख कस्बे के नादेमऊ चौराहे पर बाइक सवार दो युवकों ने डीसीएम चालक को घेरकर जमकर पिटाई कर दी। ड्राइवर के साथ की जा रही मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो कि आपका अपना हिंदुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। इटावा जनपद के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के बीधूपुरा गांव निवासी डीसीएम चालक मित्रप्रकाश पुत्र रामधन त्रिपाठी शाम 6 बजे के करीब छिबरामऊ से सौरिख जा रहे थे। सौरिख रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने डीसीएम रूकवाने के लिए इशारा किया। चालक मित्रप्रकाश ने डीसीएम नहीं रोकी, तो बाइक सवार दोनों युवकों ने पीछा कर नादेमऊ चौराहे पर डीसीएम रोक ली और चालक की जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस देकर घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर था...