औरैया, मार्च 17 -- कंचौसी, संवाददाता। दिबियापुर थाना पुलिस ने ट्रक चालक की मौत के मामले में आरोपित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगा परिजनों ने सड़क पर शव रख कर रविवार को हंगामा किया था। चंद्रपुर जमौली गांव निवाशी ऋषभ ट्रक चलाता था जो होली पर घर आया था।जिसका शव फांसी के फंदा पर आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला।जिस पर पत्नी गीता देवी और युवक के पिता रामकेश ने गांव के ही नामजद आरोपी पर शराब पिला कर हत्या करने की बात कही है। मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने पर रविवार को परिजनों ने गांव वालों के साथ मुख्य मार्ग पर हंगामा करके जाम लगा लगाया। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने नामजद आरोपी गोविंद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। हालांकि पुलिस का कहना हैं कि पोस्ट मॉर्डन रिपोर्ट में चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.