औरैया, फरवरी 11 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बघुलयाई निवासी एक ट्रक चालक की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी 40 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र विशुन दयाल पेशे से ट्रक चालक थे। परिजनों के अनुसार वह असम से ट्रक लेकर राजस्थान के जैसलमेर जनपद के पोखरण क्षेत्र की ओर जा रहे थे। सोमवार को रास्ते में ट्रक चलाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक पड़ने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तथा घर में मातम छा गया। पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक 12 वर्षीय पुत्र रितिक को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.