अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित अली नगर कट के पास मंगलवार रात ट्रक चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। चालक का शव केबिन में पड़ा मिला। वह गाजियाबाद से माल लादकर नेपाल जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बलिया के गांव चौरसिया सीखपुर निवासी रामाशीष (60) पुत्र बसावन चौरसिया चालक था। पुलिस के अनुसार मंगलवार को वह गाजियाबाद के साहिबाबाद से ट्रक में पंखे लादकर नेपाल के वीरगंज जा रहा था। रास्ते में तबियत बिगड़ने पर दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित अली नगर कट के पास ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। कु छ ही देर में उसकी मौत हो गई। उधर ट्रांसपोर्टर ने रामाशीष के पास फोन किया,फोन रिसीव न होने पर ट्रांसपोर्ट को शक हुआ। उन्होंने दूसरी गाड़ी के चालक को फोन कर दि...