काशीपुर, मार्च 12 -- काशीपुर। सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत के मामले में डंपर चालक के खिलाफ कुंडा थाने में केस दर्ज कराया गया है। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम नगला, जिला मैनपुर निवासी दामोदर पुत्र लेखराज ने कहा है कि 10 मार्च 2025 को उसका भाई लक्ष्मण ट्रक से कंपनी का माल लेने के लिए रुद्रपुर से लक्सर, हरिद्वार जा रहा था। 11 मार्च की रात करीब साढ़े 12 बजे उसका ट्रक कुंडा स्थित रॉयल्टी चेक पोस्ट के पास पहुंचा तो ट्रक के आगे चल रहे डंपर के चालक ने लापरवाही से डंपर को चलाते अचानक पावर ब्रेक लगा दिए। जिससे उसका ट्रक आगे खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में उसके भाई लक्ष्मण की मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.